5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी के तालाबों से निकलकर UAE के लिए रवाना हुआ सिंघाड़ा, अब दुबई के शेख चखेंगे स्वाद

किसानों के निर्यात को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले एफपीओ के सहयोग से सोमवार को काशी के तालाबों का सिंघाड़ा (चेस्टनट) UAE के लिए रवाना हुआ। वाराणसी एयरपोर्ट से जेद्दा एयरपोर्ट के लिए 400 किलो सिंघाड़े का शिपमेंट भेजा गया। यह सिंघाड़ा वाराणसी के पिंडरा तहसील के सिहोरवा के किसानों के मेहनत का फल है।

2 min read
Google source verification
chestnut_leaves_from_varanasi_for_dubai.jpg

वाराणसी से दुबई के लिए रवाना हुआ चेस्टनट

वाराणसी। काशी से पहली बार किसानों के उत्पाद को, किसानों के समूह वाली फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन (एफपीओ) ने वाराणसी से कृषि उत्पाद सिंघाड़े का UAE निर्यात किया है। काशी के तालाबों से निकले दुबई के शेख भी चखेंगे। इसके लिए वाराणसी से पहली बार संयुक्त अरब अमीरात के लिए सिंघाड़ा एक्सपोर्ट हुआ है। योगी सरकार की किसानो की आय दोगुना करने का संकल्प,अन्नदाताओं की मेहनत और कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के प्रयासों से पूरा होता दिख रहा है। निर्यात हो रहा सिंघाड़ा वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र के सिहोरवा गांव के किसानों के तालाबों का है। यह क्षेत्र सिंघाड़े की खेती में अग्रणी है।

बिचौलियों का सफाया, किसान बने निर्यातक

बिचौलियों को बीच से हटा कर किसानों को उद्यमी बनाने का योगी सरकार का सपना धीरे धीरे साकार होता दिख रहा है। किसानों की खून पसीने की कमाई का सही मूल्य मिल रहा है। एपीडा के चेयरमैन अभिषेक देव ने पैक हाउस से वर्चुअली फ्लैग ऑफ करके सिंघाड़े के कंसाइनमेंट को रवाना किया। एपीडा के चेयरमैन ने बताया कि काशी के किसानों की उपज किसानों के समूह एफपीओ द्वारा निर्यात किया गया है।

दुबई की आइसबर्ग ने किया सिंघाड़े का आयात

दो एफपीओ नमामि गंगा फॉर्मर प्रोडूयसर कंपनी लिमिटेड एवं इशानी एग्रो फॉर्मर प्रोडूयसर कंपनी लिमिटेड के समूह किसानो की उपज को निर्यात करवा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी के एफपीओ बनारस ओर्गानो फॉर्मर प्रोडूयसर कंपनी लिमिटेड सिंघाड़े के कंसाइनमेंट को निर्यात किया है, जबकि सिंघाड़ा आयात करने वाली यूएआई की कंपनी आइसबर्ग फूडस्टफ ट्रेडिंग एलएलसी है। वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र के सिहोरवा गॉव से 400 किलो सिंघाड़ का शिपमेंट संयुक्त अरब अमीरात निर्यात किया गया है।

कोरोना काल में गई थी हरी मिर्च

बता दें कि एपीडा ने पूरे वाराणसी क्षेत्र में 30 से अधिक किसानों और एफपीओ के बीच गोष्ठियां करके उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने और निर्यात की बारीकियां बताई। एपीडा ने कोरोना काल में अप्रैल 2020 में पहली बार ब्रिटेन हरी मिर्ची भेजी थी। वाराणसी से मुख्यतः खाड़ी देश, यूरोप, नेपाल, बांग्लादेश आदि देशों को हरी मिर्ची, भिंडी, परवल, हरी मटर, आम, लीची, केला, केला का फूल, कुंदरू, अमरुद, आम, अरुवी, सहजन, लौकी, कटहल, अरवी, बैंगन, आंवला, सहजन, खरबूजा, गेंदे का फूल आदि निर्यात हो रहा है।