9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी की दालमंडी का चौड़ीकरण मंजूर, काशी विश्वनाथ धाम जाने के लिए मिलेगा नया मार्ग

पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी माने जाने वाली दालमंडी के चौड़ीकरण को मंजूरी मिल गई है। करीब 650 मीटर लंबी इस सड़क को अब दोगुना चौड़ा किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 31 Mar 2025, 9:18 PM IST

varanasi dalmandi news today

वाराणसी की दालमंडी के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को चौड़ीकरण कार्य के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई।

17.50 मीटर चौड़ी होगी सड़क

वाराणसी की दालमंडी की सड़क वर्तमान में कहीं सात तो कहीं नौ मीटर चौड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बढ़ाकर 17.50 मीटर किया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 222 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें से 22 करोड़ रुपये सड़क निर्माण और डिवाइडर आदि के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसी में से दो करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है।

काशी विश्वनाथ धाम जाने के लिए मिलेगा नया मार्ग

दालमंडी के चौड़ीकरण के बाद यह सड़क काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने का एक नया मार्ग बनेगी। मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे गोदौलिया और मैदागिन के अलावा किसी नए मार्ग की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। लहुराबीर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को अब सीधे चौक होते हुए विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें: कौन हैं वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले सनोज मिश्रा? जानें फिल्मों से विवादों तक का सफर

मुख्यमंत्री की बैठक में बनी सहमति

हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी दौरे के दौरान दालमंडी के चौड़ीकरण का प्रस्ताव रखा गया था। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद इस पर सहमति बनी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने इलाके की नाप-जोख कराई और टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी।  

अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी

प्रशासन के अनुसार, पहले यह सड़क काफी चौड़ी थी लेकिन अवैध अतिक्रमण के कारण संकरी हो गई है। चौड़ीकरण के बाद यहां होटल, गेस्ट हाउस और मॉल जैसी सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। यातायात सुगम होने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।  

बड़ी संख्या में लोग होंगे विस्थापित

सड़क चौड़ीकरण से बड़ी संख्या में लोगों के विस्थापित होने की आशंका जताई जा रही है। दालमंडी घनी आबादी वाला इलाका है, जहां मुख्य रूप से मुस्लिम समुदाय के व्यापारी रहते हैं। यह क्षेत्र पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी के रूप में प्रसिद्ध है, जहां बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश तक के व्यापारी खरीदारी के लिए आते हैं।