6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंत्री ओमप्रकाश राजभर का वह विवादित बयान, जिसने बीजेपी सरकार की कराई किरकिरी

बयान के बाद कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अब बीजेपी नेताओं की आंखों में खटकने लगे हैं।

2 min read
Google source verification
yogi minister Omprakash rajbhar

ओमप्रकाश राजभर और योगी

वाराणसी. योगी सरकार में मंत्री और भासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर आये दिन अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। मंत्री राजभर के कई बयान योगी सरकार के लिये मुसीबत भी खड़ी कर रही है। बयान के बाद कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अब बीजेपी नेताओं की आंखों में खटकने लगे हैं।

बच्चों को स्कूल नहीं भेजने वाले मां- बाप को भेजेंगे जेल

बलिया के रसड़ा में रविवार को ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वो एक ऐसा कानून बनाएंगे, जिसके तहत जिनके बच्चे स्कूल नही जाएंगे उनके अभिभावकों को 5 दिन तक थाने में रखा जायेगा और इनको खाना पानी भी नहीं दिया जायेगा।

अपनी जाति के थानेदार को दिलाया मनचाहा थाना

बलिया में ही ओमप्रकाश राजभर ने मंच पर अपनी जाति के एक सिपाही को खड़ा कर बताया कि यूपी में उनकी जाति के सिर्फ 6 एसओ और 13 सिपाही हैं, जिनको उन्होंने अपनी ताकत से मनचाहा थाना दिलवाया है।

बीजेपी सांसद को बताया शराबी

राजभर अपनी जनसभाओं में अक्सर बीजेपी सांसद और नेताओं को निशाना बनाता रहते हैं। बलिया की सभा में ओमप्रकाश राजभर ने खुद को आजाद पंछी बताया और घोसी से भाजपा सांसद की जमकर खिल्लियां उड़ाई। उन्होंने भाजपा सांसद को झरिया (देशी शराब) पीने वाला गुलाम बताया और कहा कि ये सांसद गांधीजी के बंदर की तरह है जो सिर्फ शराब पीने के लिए मुंह खोलता है ।

130 करोड़ जनता के खून में भ्रष्टाचार

इससे पहले संतकबीरनगर में ओम प्रकाश राजभर ने एक सौ तीस करोड़ भारतीयों को भ्रष्टाचारी बताया था, साथ ही साथ खुद की तुलना गब्बर सिंह से कर डाली। ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि देश के प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मिटाने के लिए लड़ रहे हैं, मगर देश की 130 करोड़ जनता के खून में भ्रष्टाचार है।

जितना पैसा केंद्र UP को देता है, उतना तो हमारी जाति के लोग शराब पीते हैं
वहीं मऊ में अतिपिछड़ा, अतिदलित भागीदारी रैली में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने रैली में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि यूपी में भाजपा एक महीने में जितना खर्च करती है, उतने तो हमारी बिरादरी वाले एक दिन में शराब पी जाते हैं। राजभर ने उसी रैली में कहा कि उनकी पार्टी के झंडे का पीला रंग है और हम भगवान शंकर के पुजारी हैं और अगर कोई पीले रंग का विरोध करेगा तो हम शाप दे देंगे, उसे पीलिया हो जाएगा।