12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विटामिन ए की कमी पूरी करनी है तो जरूर खाएं ये चीज

अरबी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी ई और बी6 पाया जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jan 08, 2018

besan arbi recipe

besan arbi recipe

अरबी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी ई और बी6 पाया जाता है। अगर आपके शरीर में इन विटामिंस की कमी है और आप इस कमी को पूरा करना चाहते हैं तो दवाईयों की बजाए अरबी खाएं। यहां पढ़ें बेसन अरबी की रेसिपी -

सामग्री -

अरबी - 400 ग्राम
बेसन - 1 टेबल स्पून
नमक - एक छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
तेल - 2 टेबल स्पून
तड़्के के लिए

अजवायन - 3/4 छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कतर लीजिए)
अदरक - आधा इंच का टुकड़ा (बारीक काट लीजिए)
नीबू - आधा नीबू (रस 1 छोटी चम्मच)
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि -

अरबी को धोकर एक गिलास पानी के साथ कुकर में उबालने रख दीजिए। कुकर में एक सीटी आने पर आग बन्द कर दीजिए (अरबी उबल कर एकदम नरम न हो जाएं)। कुकर खुलने तक मसाले तैयार कर लेते हैं। किसी प्लेट में बेसन और सारे मसाले डालकर मिला अच्छी तरह मिला लीजिए। कुकर से अरबी निकालिए, ठंडी कीजिए, अरबी छीलकर लम्बाई में २ भागों में काट लीजिए।

अरबी का एक टुकड़ा उठाइए और अच्छी तरह बेसन मसाले में लपेटिए, किसी प्लेट में लगाइए। एक एक करके सारे टुकड़े बेसन मसाले में लपेटिए और प्लेट में लगा लीजिए। 5 मिनिट बाद हम इन टुकड़ों को तल लीजिए।

नाॅन स्टिक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिए। गरम तेल में लगभग आधे टुकड़े डाल कर, पलट पलट कर कुरकुरे होने तक तल कर निकाल लीजिए। बचे हुए अरबी के टुकड़े भी डाल कर इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिए। सार अरबी के टुकड़े तल कर तैयार कर लिये हैं।

तड़का लगाएं

कढाई में बचे हुए तेल को गरम कीजिए। गरम तेल में अजवायन डाल कर तड़कने के बाद, हरी मिर्च, अदरक डालिए और अरबी के टुकड़े डाल कर मिलाइए। आग बन्द कर दीजिए, नीबू का रस और आधा हरा धनिया डालिए, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिए।

बेसन की अरबी तैयार हैं, अरबी को प्याले या प्लेट में निकालिए और ऊपर से हरा धनिया डाल कर परांठे या पूरी के साथ परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।