
उच्चतम न्यायालय के एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के निर्णय का विरोध एससी-एसटी वर्ग की ओर से किया जा रहा है। अलवर में आज भारत बंद के दौरान बाजारों में भीड़ नजर नहीं आई। बंदी के दौरान कोई अनहोनी न हो, इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों का अवकाश घोषित किया गया है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए फोर्स तैनात की गई है।