मालाखेड़ा स्थित सैनी आदर्श स्कूल प्रांगण में महात्मा ज्योतिबा फुले छात्र- छात्राओं व बुजुर्ग का सम्मान समारोह हुआ। जिसमें बालिकाओं को पढ़ने तथा सामाजिक कुरीति के उन्मूलन पर सामूहिक रूप से चर्चा की गई। समाज के लोगों ने कहा शिक्षा ही परिवार का आभूषण। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दोसा के जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, अलवर सैनी सभा के पदाधिकारी रहे हुकमाराम सैनी, प्रधान लटूर सैनी, मुन्नालाल सैनी, सर्वस सैनी, कन्हैयालाल, अध्यक्षता कर रहे लालाराम सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतिभाओं और बुजुर्ग लोगों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान 26 गांव से जुड़े हुए पंच पटेल वर्तमान तथा पूर्व जन प्रतिनिधि के अलावा बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख दौसा हीरालाल सैनी ने बताया समाज का आभूषण शिक्षा है और बालिकाओं को अधिक से अधिक पढ़ाया जाए जिससे माता-पिता और ससुराल दोनों ही पक्ष शिक्षित बन सके उधर सैनी समाज के 26 गांव के अध्यक्ष लालाराम सैनी ने बताया मालाखेड़ा क्षेत्र में सैनी समाज सर्व समाज को साथ लेकर चलता है।