
अलवर जिले में मौसम के बदलते मिजाज के चलते कोहरा छाया हुआ है। कहीं-कहीं कोहरा घना है तो कुछ स्थानों पर इसका असर कम दिखाई दे रहा है। खासतौर पर पिनान कस्बे में सुबह के समय हल्की बारिश भी हुई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। कोहरे के चलते वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कम होने के कारण सड़कों पर धीमी गति से वाहन चल रहे हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। वहीं, किसानों के लिए यह मौसम फसलों के लिए अनुकूल बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
सरिस्का की जमीन पर बने 76 अवैध होटलों पर कार्रवाई की तैयारी