
अलवर जिले के रैणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टहटड़ा गांव के पास एक रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान देशराज प्रजापत के रूप में हुई है। रोडवेज की चपेट में आने से इस दुर्घटना में देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:
VIDEO: जीप और कार में जोरदार टक्कर, घटना CCTV में हुई कैद