30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगार मालवा

VIDEO: जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने राजस्थान-हरियाणा सीमा चेक पोस्ट का लिया जायजा 

चुनाव की पारदर्शिता और शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने राजस्थान-हरियाणा सीमा पर स्थित चेक पोस्ट का दौरा किया और

Google source verification

प्रदेश की सात सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह सीट कांग्रेस विधायक जुबेर खान के निधन के बाद खाली हुई थी, जिससे इस उपचुनाव पर सभी प्रमुख दलों की नजरें टिकी हुई हैं।

चुनाव की पारदर्शिता और शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कड़ी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने राजस्थान-हरियाणा सीमा पर स्थित चेक पोस्ट का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक तैयारियों के बीच विभिन्न राजनीतिक दल भी अपनी नीतियां बनाने में जुट गए हैं। उपचुनाव के परिणाम न केवल स्थानीय राजनीति पर बल्कि प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों पर भी असर डाल सकते हैं, जिससे इन चुनावों का महत्व और बढ़ गया है।

चुनाव कार्यक्रम

18 अक्टूबर- अधिसूचना और नामांकन की शुरुआत
25 अक्टूबर- नामांकन की आखिरी तारीख
28 अक्टूबर- नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी
30 अक्टूबर- नाम वापसी की आखिरी तारीख
13 नवंबर- मतदान
23 नवंबर- मतगणना
कुल मतदाता: 2,74,180 (पुरुष: 1,44,914) (महिला: 1,29,266)

यह भी पढ़ें:
इस बार ग्रीन इलेक्शन थीम पर होगा रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव, 23 को रिजल्ट