6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : पुष्कर के धोरों में अपने पुरुष साथी के सिर पर पगड़ी बांध इठलाई विदेशी बालाएं
Play video

video : पुष्कर के धोरों में अपने पुरुष साथी के सिर पर पगड़ी बांध इठलाई विदेशी बालाएं

पुष्कर मेले के दौरान मेला स्टेडियम पर साफा बांधो प्रतियोगिता में विदेशी महिलाओं ने अपने अपने पुरुष साथी के सिर पर बांधी राजस्थानी पगड़ी तिलक लगाया मौली बांधी।
Google source verification

पुष्कर. पुष्कर मेले के दौरान मेला स्टेडियम पर साफा बांधो प्रतियोगिता में विदेशी महिलाओं ने अपने अपने पुरुष साथी के सिर पर बांधी राजस्थानी पगड़ी तिलक लगाया मौली बांधी।

पुष्कर मेले के दौरान पुष्कर के रेतीले धोरों में मंगलवार को आयोजित साफा बांधो प्रतियोगिता विदेशी पर्यटकों के लिए काफी रोमांच पूर्ण रही ।विदेशी बालाओं ने उनके सामने कुर्सी लगाकर बैठे अपने पुरुष साथियों पर ट्रकों के सिर पर एक निर्धारित समय में राजस्थानी पगड़ी बांधी तिलक लगाया चावल लगाकर कलाई पर मोली बांधी। विभिन्न देशों के 8 विदेशी पर्यटक युगलो ने भाग लिया । इसमें बार्सिलोना की लौरा नामक महिला ने अपने मित्र साथी अरनव के सिर पर सबसे पहले नियमानुसार पगड़ी बांधकर इनाम जीता

दूसरे नंबर पर जर्मन की अंजलीका ने अपने पुरुष साथी हंस के तथा तीसरे नंबर पर अमेरिका की केटे नामक महिला ने अपने साथी के सिर पर पगड़ी बांधी। यह प्रतियोगिता पूरी तरह राजस्थानी परिवेश में थी । सात समंदर पार से आए विदेशी पर्यटकों को राजस्थानी संस्कृति परंपरा का एहसास नहीं होने के कारण विदेशी महिलाओं को अपने पुरुष साथी के सिर पर राजस्थानी तरीके से पगड़ी बांधने में थोड़ी दिक्कत जरूर महसूस होगी लेकिन उन्होंने आड़ी टेढ़ी करके अपने साथी के सिर पर पगड़ी बांध ही दी ।