
पुष्कर.पुष्कर मेला मैदान में आयोजित की जा रही रंगारंग प्रतियोगिताओं के तहत आज बुधवार को प्रातः रेतीले धोरों में मटका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देसी और विदेशी महिला पर्यटक जल से भरा घड़ा रखकर दौड़ते समय गिर गिर पड़ी तो किसी ने मुकाम तय कर लिया। मटका रेस प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें अजमेर की रेखा हिंडोनिया प्रथम स्थान पर रही वहीं दूसरे स्थान पर जयपुर जिले के दूदू निवासी सीता रही तीसरे स्थान पर पुष्कर की स्थानीय तेजस्विनी गौतम भाई इन सब को पुरस्कृत किया गया।