
पुष्कर .पुष्कर की शाही मस्जिद के बाद सड़क पर नमाज अदा करने के हिंदू संगठनों के विरोध के बाद आज बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शाही मस्जिद में नमाज अदा की गई।करीब 300 जनों ने शांतिपूर्वक नमाज पढ़ी । मस्जिद के बाहर आरएसी के जवान पुष्कर थानाधिकारी हेमेंद्र शर्मा के साथ उसका थाने के जवान प्रातः 7:00 बजे से लेकर 9:30 बजे तक मौजूद रहे ।
खास बात यह रही कि नमाज में पुष्कर के आसपास की फैक्ट्रियों में काम करने वाले बाहरी मुस्लिम मजदूर हिस्सा नहीं ले पाए यही कारण रहा कि नमाजियों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ी तथा मस्जिद परिसर में ही नमाज अदा हो गई । कोई विवाद नहीं हुआ । नमाज के दौरान विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष जय कुमार पाराशर सहित गौ रक्षक हेमंत राय था संघ के पदाधिकारी शाही मस्जिद के बाहर बाजार में मुस्तैद रहे।