
अजमेर ।
अजमेर जिले के पीसांगन में महाविद्यालय के चुनाव परिणाम को लेकर विवाद गरमा गया। यहां नाराज पक्ष महाविद्यालय बंद कराने पर अड़ा रहा। वहीं दूसरे पक्ष ने खुला रखने का आह्वान किया। मामले के अनुसार 11 सितम्बर को आए चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर नेमीचंद गुर्जर को दो मतों से विजयी घोषित किया गया था। चुनाव में मोहित जैन की हार हुई थी। जैन का कहना है कि कुल चुनाव में 299 मत गिरे थे। लेकिन अध्यक्ष की पेटी में 301 मतपत्र निकले थे। जो परिणाम धांधली होने की ओर संकेत करता है। उधर परिणाम के बाद से ही तनाव का मौहल था। गुरुवार को मोहित जैन के समर्थक कॉलेज बंद कराने के पहुंचे। लेकिन गुर्जर के समर्थकों ने इसका विरोध किया। इस दौरान विवाद को बढ़ता देख पुलिस को मौके पर पहुंची। बाद में छात्र शांत हुए।