30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
DAV college: हो सकते हैं छात्रसंघ चुनाव बंद, अध्यक्ष पर गिरेगी गाज
Play video

DAV college: हो सकते हैं छात्रसंघ चुनाव बंद, अध्यक्ष पर गिरेगी गाज

प्राचार्य और अध्यक्ष में हुई थी हाथापाई बाहरी छात्रों के प्रवेश पर बढ़ेगी सख्ती।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 24 Sep 2019, 4:38 PM IST

अजमेर.

दयानंद कॉलेज प्राचार्य (dav college principal) और छात्रसंघ अध्यक्ष (student union president) के बीच परस्पर हाथ छोडऩे के मामले में मंगलवार को स्टाफ की बैठक हुई। इसमें बाहरी छात्रों के परिसर में प्रवेश से पहले पुख्ता जांच कराने और भविष्य में छात्रसंघ चुनाव बंद (ban on election) करने पर चर्चा हुई। छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ जल्द अनुशासनात्मक कार्रवाई पर भी विचार-विमर्श हुआ।

read more: 24X7 Water : प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई से मिलेंगी याचिकाकर्ता

छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी (sitaram chaudhry) ने सोमवार को कॉलेज में केक काटकर जन्मदिन मनाया था। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा (laxi kant sharma) ने इस पर ऐतराज जताया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। प्राचार्य शर्मा द्वारा छात्रसंघ अध्यक्ष चौधरी के थप्पड़ मारने पर उसने भी प्रत्युत्तर में हाथ छोड़ (slapped) दिया। इस मामले में दोनों ने रामगंज थाने में परस्पर मामले दर्ज कराए हैं।

read more: जिसे मान रहे थे मृत उसी ने की मृतक बस कंडक्टर की शिनाख्त

होगी अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई
मंगलवार को प्राचार्य ने शिक्षकों की बैठक (teachers meet) बुलाई। शिक्षकों ने घटना को निदंनीय बताया। अधिकांश शिक्षकों (teaching staff) ने शैक्षिक गरिमा को देखते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई और छात्रसंघ चुनाव (student union election) बंद करने पर विचार किया। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि स्टाफ की चर्चा और उच्च स्तरीय जांच (investigation) के बाद फैसला लिया जाएगा। मामले की तह में जाकर पड़ताल की जाएगी। बाहरी छात्रों को बगैर रजिस्टर (entrance register) में एन्ट्री और आईकार्ड के प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

read more: RPSC : अंतिम परिणाम जारी, प्रदेश को मिलेंगे 1248 प्रधानाध्यापक

यह हो सकती है कार्रवाई
-छात्रसंघ अध्यक्ष चौधरी को किया जा सकता है निलंबित
-कक्षा में बैठने पर स्थाई/अस्थाई रूप से बैठने पर प्रतिबंध
-रामगंज थाने से कराया जा सकता है पाबंद
-अभिभावकों से लिया जा सकता है शपथ पत्र
-प्रोक्टर बोर्ड की जांच के अनुसार नियमित प्रवेश हो सकता है रद्द