scriptछात्रसंघ अध्यक्ष ने थप्पड़ के जवाब में प्राचार्य पर छोड़ा हाथ | In response slap, student union president handed over the principal | Patrika News
अजमेर

छात्रसंघ अध्यक्ष ने थप्पड़ के जवाब में प्राचार्य पर छोड़ा हाथ

दयानंद कॉलेज परिसर में केक काटने पर उपजा विवाद, हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अजमेरSep 24, 2019 / 12:53 am

manish Singh

छात्रसंघ अध्यक्ष ने थप्पड़ के जवाब में प्राचार्य पर छोड़ा हाथ

छात्रसंघ अध्यक्ष ने थप्पड़ के जवाब में प्राचार्य पर छोड़ा हाथ

अजमेर. ब्यावर रोड रामगंज स्थित दयानंद कॉलेज में सोमवार छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी को जन्मदिन पर केक काटने से रोकने पर बवाल खड़ा हो गया। प्राचार्य ने छात्रसंघ अध्यक्ष के थप्पड़ जड़ दिया जिसके जवाब में छात्रसंघ अध्यक्ष ने भी प्राचार्य पर हाथ छोड़ दिया। दोनों में हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्राचार्य ने मामले की शिकायत रामगंज थाने में दी है।
छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी दोपहर में महाविद्यालय परिसर स्थित लाइब्रेरी के बाहर केक काटकर जन्मदिन मना रहे थे। तभी राउंड पर आए प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा ने सीताराम को जन्मदिन महाविद्यालय के बाहर मनाने को कहा। लेकिन सीताराम वहीं केक काटने पर अड़ गए। उन्होंने केक काटा तो प्राचार्य ने रोकना चाहा। रोकने पर सीताराम ने केक का टुकड़ा प्राचार्य के मुंह पर फेंक दिया। इससे नाराज शर्मा ने सीताराम के थप्पड़ जड़ दिया। इसके जवाब में सीताराम ने भी प्राचार्य पर हाथ छोड़ते हुए धक्का दे दिया। मामला गर्माते देख वहां मौजूद शिक्षक व छात्रों ने बीच-बचाव किया। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने सीताराम की ओर से की गई बदसलूकी के खिलाफ रामगंज थाने में शिकायत दी है। देर रात पुलिस ने परस्पर मिली शिकायत पर मारपीट का प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।
‘गया था अनुमति लेनेÓ

छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने बताया कि छात्र उसके जन्मदिन पर कॉलेज परिसर में केक काटना चाहते थे। वह प्राचार्य से अनुमति लेने गया था लेकिन वे नहीं मिले। कॉल किए लेकिन रिसीव नहीं किया। केक काटने के दौरान ही प्राचार्य ने सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारकर अभद्र व्यवहार किया। उसके छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद से प्राचार्य उसकी ओर से की जाने वाली गतिविधि व कार्यक्रम में नहीं आते हैं। वहीं बाहरी तत्वों के जरिए कार्यक्रम को विफल करने का प्रयास करते हैं।
‘होगी अनुशासनात्मक कार्रवाईÓ

छात्रसंघ अध्यक्ष सीताराम चौधरी कुछ छात्रों के साथ कॉलेज परिसर में केक काट रहा था। नियमानुसार कॉलेज परिसर में जन्मदिन मानने पर पाबंदी है। मैंने जन्मदिन बाहर जाकर मनाने की हिदायत दी तो चौधरी ने मुंह पर केक फेंककर अभद्र व्यवहार किया। छात्र की ओर से बदसलूकी पर थप्पड़ मारा तो उसने हमला किया। मामले में रामगंज पुलिस थाने में शिकायत दी है। जरूरत पडऩे उच्च स्तर पर भी शिकायत की जाएगी।
-डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, प्राचार्य दयानंद कॉलेज

Home / Ajmer / छात्रसंघ अध्यक्ष ने थप्पड़ के जवाब में प्राचार्य पर छोड़ा हाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो