8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
डिप्थीरिया रोग घातक, बच्चों की सेहत के लिए यह करें आप
Play video

डिप्थीरिया रोग घातक, बच्चों की सेहत के लिए यह करें आप

सरकारी व निजी स्कूलों में भी टीकाकरण अभियान में लगवाएं बच्चों के टीके
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 14 Feb 2024, 1:51 AM IST

अजमेर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्थीरिया रोग के नियंत्रण के लिए टीडी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 10 से 16 आयु वर्ग तक के बच्चों को टीडी का टीका लगवाया जा रहा है। कुछ स्कूल प्रबंधन अभिभावकों की सहमति के बाद ही टीकाकरण करवा रहे हैं।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिन्दे स्वाति ने बताया कि डिप्थीरिया रोग घातक है। इस रोग पर समय पर नियंत्रण के लिए टीडी वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। डिप्थाीरिया रोग के लक्षण किशोर अवस्था के बच्चों में अधिक आने पर 10 से 16 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण करवाया जा रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से भी बच्चों का टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है।

निजी स्कूल ने भरवाए गूगल फॉर्म

बच्चों को स्वस्थ रखने व तदुंरुस्त रखने तथा डिप्थीरिया रोग से बचाव के लिए टीककारण करवाया जा रहा है। वैशालीनगर के एक निजी स्कूल प्रबंधन ने पहले अभिभावकों से गूगल फॉर्म भरवाकर बच्चों के टीकाकरण की सहमति ली। वहीं अभिभावक- शिक्षक मीटिंग में अभिभावकों के सामने टीकाकरण करवाया गया। इससे अभिभावक और बच्चों में भी जागरूकता आई है। अन्य स्कूल में भी इसमें आगे आ रहे हैं।