
मनीष कुमार सिंह/अमित काकड़ा/अनिल कुमार
अजमेर. बेशर्मी की हद हो गई। शहर में दिन ढलते ही कथित किन्नर सडक़ पर गंदा काम शुरू कर देते है। हालात तो तब बदत्तर हो जाते है जब यह सबकुछ शहर के बीचों-बीच सडक़ के किनारे खुलेआम हो। जहां से परिवार के साथ महिलाओं व बच्चों को गुजरना हो।
यह दृश्य है गुरुवार रात साढ़े 10 बजे का। कचहरी रोड से डीआरएम ऑफिस मार्ग पर बंद बड़ी जर्जर इमारत के सामने देह व्यापार की मंडी सज हुई थी। करीब 10 से 12 की संख्या में सजे-धजे कथित किन्नर खुलेआम देह व्यापार करते नजर आए। कभी चौपहिया वाहन रूकता तो कभी दुपहिया। युवक उतरते रेट तय होती और जर्जर इमारत के अगल-बगल में शुरू हो जाता गंदा काम। इस दरम्यिान आते-जाते वाहनों की हैडलाइड से सबकुछ खुलेआम नजर आ रहा था। कुछ राहगीर चुपचाप निकलते रहे तो कुछ यह सबकुछ देखने ठहर जाते। ठहरने वालों को कथित किन्नर तुरन्त आमंत्रण देते है। आमंत्रण स्वीकार नहीं करने वालों के साथ अभद्र व्यवहार कर चलता कर देते है।
मामले में राजस्थान पत्रिका टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो हालात देखकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप को बयान किए। एसपी के आदेश पर कोतवाली थाने से सहायक उप निरीक्षक व सिविल लाइन्स का सिग्मा दल पहुंचा। पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई।