5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : लक्ष्मीजी का वाहन हुआ घायल , वन विभाग ने करवाई उसके पंख पर दवा-पट्टी
Play video

video : लक्ष्मीजी का वाहन हुआ घायल , वन विभाग ने करवाई उसके पंख पर दवा-पट्टी

इंडियन ईगल आउल का उपचार जारी - स्वस्थ होने के बाद छोड़ेंगे वन क्षेत्र में
Google source verification

 

अजमेर. जयपुर रोड स्थित एक फार्म हाउस में घायल मिले इंडियन ईगल आउल (उल्लू) का उपचार जारी है। वन विभाग ने बुधवार को भी उसके पंख पर दवा-पट्टी करवाई। उल्लू ने पंख फैलाकर उडऩे का प्रयास किया, लेकिन चोटिल होने तथा पट्टी बंधी होने से वह ज्यादा सफल नहीं हो सका।

 

कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह रलावता के जयपुर रोड स्थित फार्म हाउस पर मंगलवार का इंडियन ईगल आउल (उल्लू) घायल अवस्था में मिला था। रलावता ने तत्काल पत्रिका को इसकी सूचना दी। पत्रिका की सूचना पर वन विभाग के रेंजर सुधीर माथुर ने सहायक वनपाल जयसिंह और अन्य को मौके पर भेजा। विभाग ने उल्लू के पंख पर गंभीर चोट का उपचार किया। बुधवार को भी उसकी दवा-पट्टी कराई गई।

 

घूघरा नर्सरी में रखा

वन विभाग के रेंजर सुधीर माथुर ने बताया कि घायल इंडियन ईगल आउल को घूघरा स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती नर्सरी में रखा गया है। एक-दो दिन उसका उपचार किया जाएगा। स्वस्थ होने के बाद उप वन संरक्षक से बातचीत की जाएगी। इसके बाद उसे वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

 

यह होता है इंडियन ईगल आउल

अजमेर जिले के नसीराबाद कस्बे के निकट शोकलिया क्षेत्र में खेतों-हरे घास के मैदानों में इंडियन ईगल आउल पाया जाता है। गिरगिट, चूहा, सांप, गिलहरी और अन्य जीव इसका भोजन होते हैं। फसलों को इन जीवों से बचाने के कारण किसानों का यह बेहद प्रिय मित्र होता है। आकार में यह चील और बाज से कुछ बड़ा अथवा इनके बराबर होता है।