4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : कर्मचारियों ने नहीं चलाया फाइलों पर पेन, जानें क्या है वजह
Play video

video : कर्मचारियों ने नहीं चलाया फाइलों पर पेन, जानें क्या है वजह

कर्मचारियों ने नहीं चलाया फाइलों पर पेन, जानें क्या है वजह
Google source verification

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने सोमवार को फाइलों पर पेन नहीं चलाया। सातवां वेतनमान नहीं मिलने के विरोध में कर्मचारियों ने पेन डाउन हड़ताल रखी। इसके चलते नियमित कामकाज काफी प्रभावित हुआ।
मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कार्मिकों का सातवें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है।

 

सभी शैक्षिक और प्रशासनिक विभागों में कर्मचारियों ने पेन डाउन हड़ताल रखी। सरकार ने सातवें वेतनमान को लेकर फैसला नहीं किया तो २७ अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ होगी। कामकाज हुआ प्रभावित कर्मचारियों की पेन डाउन हड़ताल से विभागों में पत्रावलियां अटकी रही। विभिन्न विभागों में अधिकारियों ने ही पत्रावलियों पर टिप्पणी और हस्ताक्षर किए। कर्मचारियों ने पत्रावलियों पर पेन नहीं चलाकर अपना विरोध जताया। इस दौरान मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष दुर्गेश भारद्वाज, प्रवक्ता गोपाराम, महासचिव डॉ. आर. के. जैन, संयुक्त सचिव सुरेंद्र कुमावत, सहायक कर्मचारी संघ अध्यक्ष गुट्टाराम सेन और अन्य शामिल रहे।