30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : बोल बम तड़क बम से गूंजी तीर्थ नगरी, कावड़ यात्रा में दिखा लोगों का उत्साह
Play video

video : बोल बम तड़क बम से गूंजी तीर्थ नगरी, कावड़ यात्रा में दिखा लोगों का उत्साह

www.patrika.com/ajmer-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 18 Aug 2018, 2:15 PM IST

पुष्कर.अजमेर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से चलाए जा रहे जातीय एकता के अभियान के तहत चीता मेहरात समाज से जुड़े करीब 400 कावड़ियों ने पुष्कर सरोवर के ब्रह्मा घाट से लेकर जिले के ब्यावर शहर स्थित आशापुरा माता मंदिर तक विशाल कावड़ यात्रा का शुभारंभ किया। आज सवेरे सवेरे ब्रह्मा घाट पर कावड़ियों का मेला लग गया।

 

RSS के प्रचारक उमाशंकर सहित पुष्कर कस्बे के प्रभारी नंदकिशोर पाराशर बालकिशन पाराशर कैलाश शर्मा सहित संघ कार्यकर्ताओं ने इन कांवडीयो का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पुष्कर सरोवर का मंत्रोच्चार के साथ पूजन करने के बाद कंधे पर पुष्कर के पवित्र जल की कावड़ लेकर करीब 400 कावड़िए *बोल बम तड़क बम* की आवाजों के साथ पुष्कर से ब्यावर के लिए रवाना हुए ।

 

भगवा वस्त्र धारण किये कावड़ियों में अधिकतर चीता मेरा समाज के युवा शामिल थे ।यह यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से ब्यावर एवं अजमेर जिले में धर्म परिवर्तन को रोकने के मकसद को लेकर चलाए जा रहे जातीय एकता अभियान के तहत शुरू की गई थी ।