25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Ramnavami: लहराई केसरिया पताका, धूमधाम से निकली सवारी
Play video

Ramnavami: लहराई केसरिया पताका, धूमधाम से निकली सवारी

मंदिरों और घरों में हवन-यज्ञ के अलावा महाआरती हुई। लोगों ने भगवान राम के जयकारे लगाए। कई इलाकों में ढोल-ढमाकाें के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
Google source verification

अजमेर. शहर में रविवार को धूमधाम से रामनवमी मनाई गई। मंदिरों और घरों में हवन-यज्ञ के अलावा महाआरती हुई। लोगों ने भगवान राम के जयकारे लगाए। कई इलाकों में ढोल-ढमाकाें के साथ शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कन्याओं का पूजन कर भोजन कराकर उपहार दिए। शहर में गाजे-बाजे संग शोभायात्रा निकाली गई। कई जगह भंडारों का आयोजन हुआ।

निकला दुर्गा माता का जुलूस

चंद्रेश्वर महादेव प्रबंधकारिणी सभा के तत्वावधान में चांदबावड़ी स्थित दुर्गा काली माता मंदिर से रामनवमी पर दुर्गा माता का जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों, ढोल-ढमाकों के साथ झांकियां साथ चलीं। जुलस रावण की बगीची, त्रिलोक नगर, राजेंद्र स्कूल, सीताराम गोशाला, आशागंज, चांद बावड़ी, दयानंद मार्केट, कवंडसपुरा, मदार गेट, नगर निगम, नया बाजार, आगरा गेट, खाईलैंड, स्टेशन रोड, केसरगंज, सब्जीमंडी ईदगाह होकर वापस मंदिर पहुंचा। काली का अखाड़ा करतब दिखाता चला। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष डॉ. द्रोपदी कोली और अन्य ने पुष्प वर्षा की।