26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
सेवानिवृत्त अध्यापिका हुई डिजिटल अरेस्ट, जालसाजों ने बैंक खाते से निकाले 80 लाख
Play video

सेवानिवृत्त अध्यापिका हुई डिजिटल अरेस्ट, जालसाजों ने बैंक खाते से निकाले 80 लाख

साइबर क्राइम : बैंक खाते में 25 लाख रुपए एक मुश्त ट्रांजेक्शन व गिरफ्तारी का दिखाया भय, बैंक खातों में जमा रकम को किया ऑनलाइन ट्रांसफर
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Dec 03, 2024

अजमेर. सेवानिवृत्त अध्यापिका को डिजिटल अरेस्ट करने 80 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी पीडिता के खाते में 25 लाख रुपए की एक मुश्त राशि जमा होने पर गिरफ्तारी का भय दिखा बैंक खाते की तमाम जानकारियों को हासिल कर लिया। फिर आरोपी पीडि़ता से रकम ऐंठते रहे। आखिर पीडि़ता ने साइबर पोर्टल 1930 के बाद क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दी। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर जीरो नम्बर मुकदमा दर्ज किया है। प्रकरण में एसओजी जयपुर मुख्यालय अनुसंधान कर रहा है।

पुलिस के अनुसार पंचशीलनगर सामुदायिक भवन के सामने रहने वाली सेवानिवृत्त अध्यापिका उर्मिला महर्षि(82) ने रिपोर्ट दी कि उसको 14 नवम्बर को एक कॉल आया। जिसमें एक व्यक्ति ने उससे पूछा कि क्या आपने 25 लाख रुपए कहीं जमा कराए हैं। उसने इनकार करते हुए कहा कि ‘नहीं मैने कहीं जमा नहीं कराए। तब उसने कहा कि ‘आप इनोसेंट है तो आपको डरने की आवश्कता नहीं। आपके आधार कार्ड से किसी ने खाते में 25 लाख रुपए जमा करवाए है। यदि आपके पैसे एक नम्बर के है, तो हमें बस आप खाता संख्या बताए और कहां-कहां है…हमें बता दीजिए। उसके कथनानुसार उसने सारे खाते व उसमें जमा रकम की जानकारी उसको दे दी।

विस्तृत खबर के लिए पढ़े….सेवानिवृत्त अध्यापिका हुई डिजिटल अरेस्ट