अजमेर. सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक मंच तथा छात्र संघ के तत्वावधान में स्वरांजलि-2023 में मंगलवार को कला संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। राजस्थानी और शास्त्रीय गीत-संगीत की धूम रही। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के श्रेष्ठ गीतों-नृत्यों को भी शामिल किया गया। मुख्य अतिथि रेलवे पुलिस एसपी पूजा अवाना रहीं। अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ काईद अली खान ने की। विशिष्ट अतिथि, डिप्टी एसपी महिपाल चौधरी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, पार्षद भारती श्रीवास्तव, मदस विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल गोदारा रहे। डॉ भारती प्रकाश ने स्वागत किया।
रोहन तथा उत्कर्ष ने ये शाम मस्तानी, स्वप्निल ने घर मोरे, निकिता एवं समूह ने मुकाबला, मुस्कान ने दमा दम मस्त कलन्दर..गीत पेश किया। अंशिका ने जवानी जाने मन, छवि ने “कजरा मोहब्बत वाला, देवांश ने तेरी दीवानगी गीत सुनाया। शिवानी जेठानी ने केसरिया, कृष्ण सोनी ने रंग तारा.., जतिन और समूह ने लेज़ी डांस ..कशिश और गरिमा ने हवन कुण्ड..,वर्षा ने शर्मिली अंखियों तथा कंचन एवं समूह ने कालबेलिया नृत्य पेश किया। डॉ. काइद अली ने शायरी सुनाई। डॉ आशुतोष पारीक ने दिलबर मेरे…, डॉ तेज प्रकाश ने भंवरे की गुंजन…गीत सुनाया। छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष भावना भाटी, संयुक्त सचिव सृष्टि गौड़ तथा सह सचिव भावना हरपलानी मौजूद रहे। डॉ कल्पना अरोड़ा, डॉ राम मनोहर शर्मा, डॉ अनिल दाधीच छात्रसंघ अधिष्ठाता डॉ रीना व्यास, कीर्ति चौधरी, मीनाक्षी गहलोत, संगीता पांचाल ने सहयोग दिया। संचालन डॉ मोनिका मिश्र, डॉ रेणु शर्मा , डॉ मोहिता प्रसाद ने किया।