6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
आप भी हो जाइये सावधान – जिले में  पांव पसारता जा रहा है स्वाइन फ्लू रोग
Play video

आप भी हो जाइये सावधान – जिले में पांव पसारता जा रहा है स्वाइन फ्लू रोग

अजमेर जिले में स्वाइन फ्लू रोग पांव पसारता जा रहा है। करीब 471 स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों की जांच करवाई जा चुकी है, इनमें से 60 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि (पॉजीटिव) हुई है।
Google source verification

अजमेर. अजमेर जिले में स्वाइन फ्लू रोग पांव पसारता जा रहा है। करीब 471 स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों की जांच करवाई जा चुकी है, इनमें से 60 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि (पॉजीटिव) हुई है। वहीं एक की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। चकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार से शनिवार तक सघन निरीक्षण अभियान चलाने के बावजूद स्वाइन फ्लू पर फिलहाल नियंत्रण नहीं है।

जिले में जनवरी माह से ही स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों की पहचान के साथ उनके उपचार एवं जांच को लेकर सजगता बरती जा रही है। मगर स्वाइन फ्लू संदिग्ध एवं पॉजीटिव रोगियों की संख्या कम नहीं हो रही है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों के स्वाब के नमूने कीू जांच करवाने के साथ ही पॉजीटिव केस होने पर उनके आसपास के 50 घरों का सर्वे कर सर्दी, जुकाम एवं बुखार के रोगियों को चिह्नित कर उपचार दिया जा रहा है। गुरुवार तक 471 स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों की जांच में 60 पॉजीटिव मिले जबकि करीब 1900 मरीजों को अब तक टेमी फ्लू दी जा चुकी है। इनमें भी स्वाइन फ्लू संदिग्ध रोगियों के संपर्क में आने वाले 751 परिजन को टेमी फ्लू दी गई तथा इनके आसपास के 50 घरों के सर्वे के दौरान चिह्नित 91 मरीजों को भी टेमी फ्ली दी गई है। गुरुवार को 20 की जांच, सभी नेगेटिव गुरुवार को अजमेर जिले के करीब 20 संदिग्ध रोगियों की स्वाइन फ्लू जांच करवाई गई जिनमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नेगेटिव रिपोर्ट आने से विभाग ने भी राहत की सांस ली है। इनका कहना है स्वाइन फ्लू नियंत्रण के लिए डोर टू डोर सर्वे, सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अजमेर जिले में अब तक करीब 60 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डॉ. के.के. सोनी, सीएमएचओ अजमेर