6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video – पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में धनतेरस पर खुले कुबेर मंदिर के कपाट
Play video

video – पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में धनतेरस पर खुले कुबेर मंदिर के कपाट

सोमवार को जगत पिता ब्रह्मा मंदिर स्थित ब्रह्मा जी के द्वारपाल भगवान कुबेर मंदिर के कपाट खोले गए और धनतेरस के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई
Google source verification

सोमवार को जगत पिता ब्रह्मा मंदिर स्थित ब्रह्मा जी के द्वारपाल भगवान कुबेर मंदिर के कपाट खोले गए और धनतेरस के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर के सन्त प्रज्ञानपुरी ने शुभ महूर्त में भगवान कुबेर की आरती उतारकर देश में खुशहाली और सुख सम्रद्धि की मनोकामना मांगी। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान कुबेर का अभिषेक भी किया गया। आरती में स्थानीय पुरोहितों, श्रृद्धालुओं के साथ मंदिर का स्टाफ मौजूद रहा। सन्त प्रज्ञानपुरी ने बताया कि सदियों से यह मान्यता रही है कि जगत पिता ब्रह्मा के द्वारपाल कुबेर घर में अन्न धन की बारिश करते है इसी मान्यता के चलते धनतेरस के अवसर पर भगवान कुबेर का आव्हान कर देश में धन और लक्ष्मी की मनोकांमना की गई। गौरतलब है कि साल में एक बार धनतेरस के अवसर पर इस मंदिर केे कपाट खुलते हैं । मान्यता है कि भारत में बद्रीनाथ एवं ब्रह्मा मंदिर इन दो स्थानों पर ही भगवान कुबेर का प्राचीन मंदिर है