30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
दर्दनाक हादसा:  जीप का पहिया ऊपर से निकलने से एक की हुई मौत, तो दूसरा बाइक से उछल कर हुआ घायल
Play video

दर्दनाक हादसा: जीप का पहिया ऊपर से निकलने से एक की हुई मौत, तो दूसरा बाइक से उछल कर हुआ घायल

मसूदा थाना क्षेत्र के ग्राम मोयणा के पास सोमवार को जीप व बाइक में भिड़ंत होने से बाइक चालक की मौत हो गई एवं सवार एक युवक घायल हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 17 Dec 2019, 3:22 PM IST

अजमेर/ मसूदा. मसूदा थाना क्षेत्र के ग्राम मोयणा के पास सोमवार को जीप व बाइक में भिड़ंत (jeep-bike collision ) होने से बाइक चालक की मौत हो गई एवं सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मसूदा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मोयणा निवासी राकेश पुत्र लक्ष्मण एवं अशोक रावत एक मोटरसाइकिल से गांव से मसूदा आ रहे थे। इस दौरान सामने आई जीप से भिड़ गए। बाइक चला रहा राकेश के ऊपर से जीप का पहिया निकल गया। गुजर गई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया एवं बाइक पर सवार अशोक बाइक से उछल कर सडक़ के दूसरे किनारे पर गिर कर घायल हो गया।

Read More: accident : अचानक फिल्मी स्टाइल में पलटी कार

गांव के पास दुर्घटना होने की सूचना मिलने पर ग्राम सरपंच सेठी सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं घायल को उपचार के लिए मसूदा चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक होने से उसे ब्यावर अमृतकोर चिकित्सालय में रेफर कर दिया। साथ ही मतृक राकेश के शव को मसूदा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। सूचना मिलने पर हैडकांस्टेबल तेजमल गुर्जर मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे एवं परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम (postmartam) करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू की।

Read More: Accident: अजमेर में टला हादसा, डिवाइडर से टकराकर …

माता पिता का रो रोकर बुरा हाल

ग्राम मोयणा में दुर्घटना में मौत का ग्रास बना राकेश परिवार का इकलौता सहारा था। जब परिजनो के उसकी मौत की जानकारी मिली तो परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा। एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। जिससे मोके प ग्रामीणों की आखें भी नम हो गई।

Read More: पुलिया से नीचे गिरकर पानी में डूबा बाइक सवार – परिवार पर टूटा दु:खों का पहाड़