मत्स्य उत्सव के तहत होप सर्कस से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लोक संस्कृति की छटा नजर आई।देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने नृत्यों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में सीकर के बिजेंद्र सिंह ने ऊंट- ऊंटनी का नृत्य करवाया। भरतपुर के सिकंदर खान ने बमरसिया समूह के साथ कान्हा बरसाने में आ जाईयो का गायन और नृत्य किया। बांदीकुई से आए अकरम बहुरूपिया समूह में 6 भाई अलग-अलग रूपों में शामिल हुए।फिरोज, फरीद, नौशाद, सलीम आदि ने जिन्न, जोकर, डाकू, भालू का वेश रखा।