27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
तेज रफ़्तार कार ने आधा दर्जन रेहड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो  
Play video

तेज रफ़्तार कार ने आधा दर्जन रेहड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो  

एक कार ने आधा दर्जन रेहड़ियों को टक्कर मार दी। बाद में कार फ्लाईओवर के पिलर से जा टकराई। रेहड़ी संचालकों ने बताया कि
Google source verification

बहरोड़ शहर के मुख्य चौराहे पर एक कार ने आधा दर्जन रेहड़ियों को टक्कर मार दी। बाद में कार फ्लाईओवर के पिलर से जा टकराई। रेहड़ी संचालकों ने बताया कि फ्लाईओवर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर एक कार चालक पेट्रोल भरवा कर कार को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। इसी दौरान कार फ्लाईओवर के नीचे खड़ी आधा दर्जन रेहड़ियों को टक्कर मारते हुए लाईओवर के पिलर से टकरा गई।

एक रेहड़ी संचालक को कार चालक अपने साथ घसीटते हुए ले गया। रेहड़ियों में रखे हुए फल लाईओवर के नीचे गिर गए। घटना के बाद लाईओवर के नीचे लोगों की भीड़ हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार में सवार तीन लोगों को पकड़ कर थाने पर ले गई। लोगों ने बताया कि कार सवार लोगों ने शराब पी रखी थी।

यह भी पढ़ें
ठगी का नया पैंतरा, पुलिस के लिए चुनौती बने रहे साइबर ठग