11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गौवंशों से भरा ट्रक पकड़ा, 24 गौवंश मुक्त कराये  

रैणी पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गौवंशो से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर उसमें भरे 24 गोवंशो को मुक्त कराया है।

Google source verification

रैणी पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गौवंशो से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर उसमें भरे 24 गोवंशो को मुक्त कराया है। पुलिस ने सभी गोवंश को राजगढ़ स्थित भोरंगी गौशाला में पंहुचा दिया है। गोरक्षक व पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन में गोवंश भरे हैं, जो दौसा की तरफ से दिल्ली की ओर जा रहा है। इस सूचना पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पिनान टोल पर वाहन को रुकवाया। पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। रैणी पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। रैणी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।