27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
ACCIDENT: आगे निकलने की होड में टेम्पों पलटे , सडक़ पर मच गया चीत्कार , 40 से ज्यादा घायल…. देखें वीडियो ….
Play video

ACCIDENT: आगे निकलने की होड में टेम्पों पलटे , सडक़ पर मच गया चीत्कार , 40 से ज्यादा घायल…. देखें वीडियो ….

सामान्य अस्पताल अलवर के ट्रोमा सेंटर प्रभारी राकेश नधेडिय़ा ने बताया कि हादसे के 30 घायलों को अस्पताल लाया गया था। इसमें से 11 लोगों को सामान्य चोटें आई थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि 19 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Aug 27, 2024


हरसौली ञ्च पत्रिका. कस्बे के थाना क्षेत्र में कुमपुर गांव के पास सोमवार सुबह मजदूरों से भरे दो टेम्पो एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में पलट गए। हादसे के बाद सडक़ पर कोहराम मच गया। वहीं आस-पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायलों को दोनों वाहनों से बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को हरसौली के अस्पताल में लेकर गए। लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों में करीब 40 से ज्यादा मजदूर बैठे थे वे सभी घायल हो गए। ये मजदूर हरसौली से आगे कुमपुर गांव के खेत में प्याज की पौध लगाने जा रहे थे। घायलों में महिलाओं को ज्यादा चोट आई है। मजदूरों को उपचार के लिए हरसौली के सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरसौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
हरसोली चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार व प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि कुमपुर गांव के पास लोङ्क्षडग टेम्पो के चालक आगे निकलने के चक्कर में दूसरे टेम्पो को टक्कर मार दी। दोनों वाहन खैरथल से करीब 40 मजदूर प्याज की पौध लगाने के लिए कुमपुर गांव जा रहे थे। ज्यादातर घायल हुई महिलाएं खैरथल की रहने वाली हैं और खेतों में मजदूरी का कार्य करती हैं।सभी मजदूर मिलकर निजी वाहनों से बीबीरानी के पास किसी जमीदार के यहां मजदूरी करने जा रहे थे। घायलों में पूजा, पंकज, अनिता, पूजा, पूनम, सविता, भगवानी, सुनीता, ङ्क्षपकी, सविता, बबिता, रेनू, बिमलेश, ममता,धर्मवती,आशा, महेंद्र, जुबेदा, वर्षा मीणा, सावित्री देवी, कविता, उमर, नन्ही, नजमीन, राजीव, गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर घायलों को अलवर रेफर कर दिया। वहीं कुछ मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी।
इधर, सामान्य अस्पताल अलवर के ट्रोमा सेंटर प्रभारी राकेश नधेडिय़ा ने बताया कि हादसे के 30 घायलों को अस्पताल लाया गया था। इसमें से 11 लोगों को सामान्य चोटें आई थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि 19 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।