
बहरोड़ में जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। बहरोड़ बार संघ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बाइक रैली निकालकर अपनी मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बार संघ के सदस्य गत कई दिनों से न्यायालय खोलने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि बहरोड़ क्षेत्र में जिला एवं सत्र न्यायालय नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए अलवर या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाइक रैली में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए और उन्होंने कोर्ट खोलने की मांग को लेकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।
यह भी पढ़ें:
अब अलवर की पानीपत से होगी सीधी कनेक्टिविटी, दिल्ली जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत