अलवर की प्रसिद्ध सिलीसेढ झील की चादर चलने के बाद बारिश का पानी जयसमंद बांध तक अविरल बह रहा है। वही बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण कर बोई गई फसल ने पानी को अवरुद्ध किया। लेकिन तेज बहाव से रास्ता बन गया। पानी में लोग अपने वाहनों को खड़ा करके सफाई करते नजर आये। इस क्षेत्र के किसान राजेश गुर्जर ने बताया 2016 के बाद इस झील की यह चादर चली है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
इससे जलस्तर बढ़ेगा, साथ ही भूजल स्तर नीचे गिरने से के बाद ट्यूबवेल व हैंडपंप को जीवनदान मिलेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जयसमंद बांध पूरा भरा तो सैकड़ों गांव के जमीन का भूजल स्तर बढ़ेगा। साथ ही लोगों ने मांग है कि सिलीसेढ, बाराबियर, जयसमंद बांध के बहाव क्षेत्र से सभी अतिक्रमण हटाए जाएं जिससे बारिश का पानी जल स्त्रोत में निर्बाध रूप से पहुंच सके।