14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

अलवर: देवर-भाभी ने जहर खाकर दे दी जान, महिला के हैं 2 बच्चे   

अलवर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दोड़ोली में देवर-भाभी की जहर खाने से मौत हो गई। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद

Google source verification

अलवर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव दोड़ोली में देवर-भाभी की जहर खाने से मौत हो गई। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों की भीड़ हो गई। जानकारी के अनुसार गांव दोड़ोली गांव निवासी अश्विन पुत्र नारायण दास और निर्मला पत्नी अनिल कुमार ने सुबह जहर खा लिया। जिन्हें गंभीर हालत में परिजन एवं गांव वालों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ पहुंचाया गया जहां कुछ समय बाद ही निर्मला (मृतक महिला) की मौत हो गई। वहीं अश्विन ने अलवर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अश्विन महिला के चाचा ससुर का बेटा था। यानी रिश्ते में दोनों देवर-भाभी थे।

यह भी पढ़ें
वन मंत्री संजय शर्मा ने DFO को दी लकड़ी से भरी गाडी की चाबी… देखें वीडियो

मृतक निर्मल पत्नी अनिल कुमार के दो पुत्र हैं और पति प्रयागराज में फैक्ट्री में ऑपरेटर का कार्य करता है मृतक निर्मल सैदमपुर गांव में है। वही अश्विन की शादी नहीं हुई थी। और अश्विन के पिताजी की 15 दिन पूर्व जयपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी और वह इकलौता पुत्र था। निर्मला आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत थी। निर्मला के 5 व 6 साल के दो बेटे हैं। उसकी शादी 2017 में दोड़ोली गांव के अनिल से शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें
अलवर: ठगी करने का ये तरीका, आपने पहले कभी नहीं सुना होगा… हर कोई हो रहा हैरान