24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
अलवर: ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, एक महिला गंभीर घायल
Play video

अलवर: ट्रक की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, एक महिला गंभीर घायल

अलवर वैशाली नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट रोड, मन्ना का मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई,
Google source verification

अलवर वैशाली नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट रोड, मन्ना का मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के तिजारा क्षेत्र के गांव पालपुर निवासी कासम और उनकी पत्नी साहिला बाइक से अलवर शहर आ रहे थे।

जब वे सोमाला चौक की ओर बढ़ रहे थे, तभी मन्ना का मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कासम और साहिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि जुबैदा गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।