
मंगलवार को बहरोड़ सदर थाने के पास कीरतसिंहपुरा (उदनवास) गांव में दो दिन से लापता स्क्रैप व्यवसाई पूरन सिंह का शव उसकी कार में मिला। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम, एमओबी टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया, लेकिन पूरन का परिवार अभी शव लेने को तैयार नहीं है। वे फिलहाल अस्पताल के शवगृह के बाहर धरना दे रहे हैं और जिम्मेदार दोषियों की गिरफ्तारी, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं। मौके पर बानसूर की पूर्व विधायक शाकुन्तल रावत भी मौजूद हैं।
ये है पूरा मामला
बहरोड़ में 2 दिन से लापता कबाड़ व्यवसायी का शव कार मिला था। सूचना मिलने पर सदर थाना अधिकारी अमित कुमार जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और कार में शव की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए मौके पर एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। मृतक के हाथ पर डंडों से पिटाई के निशान बने हुए थे।
बहन को कहा था 1 लाख रुपये चाहिए
पूरण खटीक की बहन ललता देवी ने पुलिस को बताया कि मेरे पास फोन आया। उसने कहा बहन मुझे एक लाख रुपए चाहिए। मैंने एक फौजी से पैसे ले रखे हैं। उसका कोई परिचित अस्पताल में भर्ती है। वह मुझ पर पैसे का दबाव दे रहा है। अगर आज पैसे नहीं दिए तो मुझे जान से मार देंगे। उसके बाद पूरण को फोन किया तो लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। कल दोपहर करीब 3 बजे एक बार उसका मोबाइल ऑन हुआ लगातार घंटियां गई, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। उसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।
यह भी देखें
2 दिन से लापता व्यक्ति की डेड बॉडी कार में मिली… शरीर पर चोट के निशान