
अलवर में आज भारत बंद के दौरान बाजारों में भीड़ नजर नहीं आई। भारत बंद के दौरान कुछ दुकान खुली हुई थी, जिन्हे प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देकर बंद करा दिया। हालांकि प्रशासन की ओर से जबरन दुकानें बंद कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है। बंद से आवश्यक सेवाओं यानी एम्बुलेंस, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, डेयरी आदि को बाहर रखा गया है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए फोर्स तैनात की गई है। भारत बंद के माहौल में आज अलवर बस स्टैंड पर भीड़ नजर नहीं आई। इसके अलावा बसों का आवागमन भी सामान्य दिनों की तरह नहीं है। उच्चतम न्यायालय के एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने के निर्णय का विरोध एससी-एसटी वर्ग की ओर से किया जा रहा है।