24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बेरहमी से चली लाठियां
Play video

एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बेरहमी से चली लाठियां

थानागाजी कस्बे के समीप खाकस्या की ढाणी में गुरुवार देर शाम पुस्तैनी जमीन, मकान व रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 19 Jan 2024, 1:03 PM IST

थानागाजी कस्बे के समीप खाकस्या की ढाणी में गुरुवार देर शाम पुस्तैनी जमीन, मकान व रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शांति बहाली कर सभी घायलों को सीएचसी थानागाजी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर घायल चार लोगों को अलवर रैफर किया है।

थानागाजी थाना पुलिस के अनुसार कई साल पहले दो भाइयों रामस्वरूप व सीताराम में से एक भाई सीताराम की करीब 5 साल पहले मृत्यु हो गई थी। गुरुवार देर शाम रोहितास पुत्र रामसरूप बागडा ब्राह्मण तथा मृतक सीताराम की पत्नी बादामी के परिवारों के बीच पुस्तैनी जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी-भाटा जंग में दोनों पक्षों के एक दर्जन महिला-पुरुष व बच्चे घायल हो गए।