14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
पड़ने लगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, जमने लगी बर्फ, देखें ये वीडियो  
Play video

पड़ने लगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, जमने लगी बर्फ, देखें ये वीडियो  

त्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से रात व सुबह के वक्त हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर बना हुआ है। रात की ठंड के कारण खेत खलिहान में ओस की बूंदे जमने लगी है।

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Dec 16, 2024

जमा देने वाली सर्दी का सितम शुरू हो गया है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से रात व सुबह के वक्त हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर बना हुआ है। रात की ठंड के कारण खेत खलिहान में ओस की बूंदे जमने लगी है। हालांकि अभी कोहरे का असर कम होने से किसानों के पेशानी पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी है। उधर, दिन में खिल रही धूप से लोगों को हल्का सुकून मिल रहा है। मौसम विभाग ने 17 दिसंबर से एक बार फिर शीतलहर का असर बढ़ने की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 6 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे में दिसंबर में सर्दी के तेवर तीखे बने रहेंगे। अलवर शहर में भी सर्दी के तेवर तीखे बने हुए हैं। इसी के चलते यहां भी रात में पड़ने वाली ओस सुबह तक जम गई। सुबह सूर्यदेव के दर्शन देरी से हो रहे हैं तो सांझ भी जल्द हो रही है। इसके चलते दोपहर में खिल रही धूप ही लोगों को सुकून दे रही है। लोग छत और सार्वजनिक पार्कों में धूप सेंकते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: पड़ने लगी कड़ाके की सर्दी… जमने लगी बर्फ, कल से शीतलहर शुरू