5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

मकर संक्रांति पर गोवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाया

मकर संक्रांति पर्व पर गौ वंश को हरा चारा व गुड खिलाकर पुण्य कमाया। सकट कस्बा सहित आस पास के गांवों में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Google source verification

मकर संक्रांति पर्व पर गौ वंश को हरा चारा व गुड खिलाकर पुण्य कमाया। सकट कस्बा सहित आस पास के गांवों में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति पर्व को लेकर सकट क्षेत्र के गांव नारायणपुर स्थित यति महाराज आश्रम की गौशाला में लोगों ने गायों को हरा चारा व गुड भुगडे खिलाकर पुण्य कमाया।

इस मौके पर लोगों ने दान पुण्य भी किया। वही मकर संक्रांति पर दिन भर पतंग बाजी का शोर जमकर मचा आसमान में हवा के साथ इठलाती पतंगें दिखाई दी। आसमान में बड़ी संख्या में पतंग उड़ती नजर आई। इस मौके पर आश्रम के महंत सांई राम महाराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जैन, सचिन जैन, सुदामा मीणा, हेमंत भट्ट, राजेंद्र मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।