
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का प्रदर्शन बढ़ाता जा रहा है। अलवर जिले में शुक्रवार को मत्स्य विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने नारेबाजी कर चुनाव कराये जाने की मांग की। लगातार कॉलेज और विश्वविद्यालय में छात्र संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। मत्स्य विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर स्टूडेंट्स ने जमकर नारेबाजी की और कहा कि स्टूडेंट्स के हितों की रक्षा के लिए छात्रसंघ चुनाव कराये जाने चाहिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगस्त 2023 में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही स्टूडेंट लगातार चुनाव कराये जाने के लिए कई बार उग्र प्रदर्शन भी कर चुके हैं।