शहर के स्कीम नंबर 8 विस्तार से चेतन एनक्लेव िस्थत श्याम मंदिर तक निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। इस दौरान मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ ही आमरस व फलों का भी वितरण किया गया। आयोजक नरेश गुप्ता ने बताया कि हर साल के फाल्गुन एकादशी पर बाबा श्याम की निशान यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसमें इस बार श्रद्धालु श्याम बाबा की 251 ध्वजाओं के साथ शामिल हुए। इसके अगले साल 1100 निशान की यात्रा निकाली जाएगी।