अलवर के शिशु अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि लापरवाही के कारण 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। शनिवार को भर्ती नैना नाम की बच्ची को रविवार को स्वस्थ बताकर छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां रात 8 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किशनगढ़ बास निवासी पिता रामकिशन प्रजापत सहित अन्य सभी परिजनों ने जांच की मांग की है।