मालाखेड़ा क्षेत्र में बाबा भर्तृहरि पांडुपोल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्याऊ और भंडारे लगाए गए हैं, जहाँ सेवादार श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत और भोजन दे रहे हैं। अलवर-करौली हाईवे से लेकर स्टेट हाईवे 44 तक श्रद्धालुओं की भीड़ इन भंडारों पर उमड़ी है। पुलिस ने सुरक्षा के लिए बेरिकेड्स लगाए हैं। बाबा के धाम पर श्रद्धालु तस्वीरें और महिलाएं श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं। पशुपालकों ने बाबा को देसी घी अर्पित कर आशीर्वाद लिया। सेवादारों का मानना है कि बाबा के जा रहे पैदल यात्रियों की सेवा करने से उनके जीवन को सुकून मिलता है और इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए हर वर्ष सेवा कार्य करते हैं। हरियाणा तथा राठ क्षेत्र से आई महिलाओं ने बताया कि उनके ऊपर बाबा की कृपा है। और धीना सुरक्षित रहे, निरोगी रहे इसके लिए बाबा के यहां देसी घी अर्पित किया है।