26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
नीमराणा में AVS पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान
Play video

नीमराणा में AVS पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लगी आग, लाखों का नुकसान

अलवर जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एवीएस पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Google source verification

अलवर जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एवीएस पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते आग लगी होगी। आग से कंपनी में रखा कच्चा माल और मशीनें जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए गए और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: कोलकाता की तर्ज पर अलवर में बनेगा तारामंडल, खर्च होंगे 10 करोड़