
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के पी एस ओ सुरेंद्र कुमार की सड़क दुर्घटना में 8 जून को इलाज के दौरान जयपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। जहां शोक ग्रस्त परिवार को सांत्वना देने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह उसके गांव बंदीपुरा पहुंचे। जहां मृतक सुरेंद्र कुमार के चित्र पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री रहे जितेंद्र सिंह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं सुरेंद्र के पिता अमीचंद को ढाढस बंधाया। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति की आंखें नम थी।महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं मृतक सुरेंद्र कुमार के 5 वर्षीय पुत्र दक्ष दादा से पूछ रहा था पापा कब आ रहे हैं सब आ गए। ऐसा सुनते ही जितेंद्र सिंह भी भावुक हो गए और दोनों बच्चों के सर पर हाथ फेर कर ईश्वर से उन्हें सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इधर घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था। श्रद्धांजलि के दौरान जिला अध्यक्ष कांग्रेस योगेश मिश्रा, समाजसेवी मुकेश जूली, मालाखेड़ा अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौधरी, पूर्व प्रधान शिवलाल गुर्जर, मंदोदरी देवी, समाज सेवी मोहनलाल, मोहम्मद खान, राजेंद्र पाल शर्मा प्रशांत शर्मा रिपु दमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।