
अलवर सुबह से ही बादलों की आवाजाही के बाद दोपहर के समय तेज बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते किसानों में भी उत्साह देखा गया। बारिश के बाद जलस्तर में बढ़ोतरी से न केवल कृषि क्षेत्र को लाभ होगा, बल्कि पीने के पानी की समस्या से भी कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन और लोग भी इस बारिश को जल संरक्षण के नजरिए से महत्वपूर्ण मान रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगर इसी प्रकार की बारिश जारी रही, तो जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को काफी राहत मिलेगी। बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन गई। साथ ही, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।