15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

एक पुरुष व एक महिला चिकित्सक के भरोसे मालाखेड़ा अस्पताल, जबकि आउटडोर 600 के पार

मालाखेड़ा उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ा पर डॉक्टर की कमी निरंतर चली आ रही है। जिसके चलते आए दिन अव्यवस्था का आलम बना रहता है। इन दिनों गर्मी शुरू होते ही बढ़ते तापमान के चलते उल्टी दस्त सर दर्द व गैस के रोगी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। जिसमें बालक और बुजुर्ग […]

Google source verification

मालाखेड़ा उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालाखेड़ा पर डॉक्टर की कमी निरंतर चली आ रही है। जिसके चलते आए दिन अव्यवस्था का आलम बना रहता है। इन दिनों गर्मी शुरू होते ही बढ़ते तापमान के चलते उल्टी दस्त सर दर्द व गैस के रोगी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। जिसमें बालक और बुजुर्ग सबसे अधिक है।

बुधवार को चिकित्सक ताराचंद रोग उपचार दे रहे थे इसी दौरान एक झगड़े का कैसे आ गया जहां कई लोगो की गंभीर हालत होने पर उन्हें देखने के लिए चले गए। इस दौरान सामान्य रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। और वह इंतजार करते रहे। रोगियों का कहना था यहां पर अलग-अलग कक्ष में डॉक्टर बैठते चाहिए।

मुख्यालय मालाखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आउटडोर 600 के पार है। बुधवार को एक पुरुष चिकित्सक व एक महिला चिकित्सक के भरोसे अस्पताल रहा। जहां बड़ी संख्या में रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और इमरजेंसी सेवा में पुरुष डॉक्टर के चले जाने पर वहां कोई भी दूसरा चिकित्सक रोग उपचार के लिए नहीं था। इसके चलते भी महिला पुरुष रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।