19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
रामगढ़ विधायक जुबेर खान के निधन पर शोक में बाजार बंद 
Play video

रामगढ़ विधायक जुबेर खान के निधन पर शोक में बाजार बंद 

रामगढ़ के विधायक जुबेर खान का शनिवार सुबह 5:50 बजे निधन हो गया। उनके निधन के बाद व्यापारियों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए।

Google source verification

रामगढ़ के विधायक जुबेर खान का शनिवार सुबह 5:50 बजे निधन हो गया। उनके निधन के बाद व्यापारियों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। व्यापारियों का कहना है कि खान के निधन के पश्चात सभी व्यापारियों में गहरा शोक है  चलते बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया है। बता दें 61 वर्षीय जुबेर खान ने अलवर शहर के निकट ढाई पेडी स्थित अपने फार्म हाउस पर अंतिम सांस ली। जुबेर खान पिछले एक साल से बीमार चल रहे थे, जब उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद से उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई, जिसके बाद शनिवार को सुबह उनका देहांत हो गया।