
शहर स्थित मनुमार्ग गुरुद्वारे में 101 वां गुरमुख समागम का मुख्य आयोजन शनिवार से प्रारंभ हो गया है। इसके तहत अल सुबह 2:30 बजे नितनेम साहिब, खंडेलवाल धर्मशाला के पास स्थित गुरुद्वारा में सुबह 5:30 बजे आसा दी वार का कीर्तन हुआ। सुबह 8:30 बजे अखंड पाठ प्रारंभ हुआ। इसके बाद सुखधाम गुरुद्वारे से नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। जो प्रमुख मार्गों से होता हुआ मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुआ। गुरुद्वारा पहुंचने पर संत रैन हर भजन शाह सिंह का संगत ने स्वागत किया। नगर कीर्तन पर श्रद्धालु पुष्प वर्षा करते हुए चले। स्कूली बच्चे हाथों में संदेश लिखे हुए बैनर व तख्तियां लेकर शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:
अब अलवर की पानीपत से होगी सीधी कनेक्टिविटी, दिल्ली जाने की नहीं पड़ेगी जरुरत