
नारायणपुर अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए फैसले के विरोध में आरक्षण संघर्ष समिति नारायणपुर की ओर से 21 अगस्त को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर नारायणपुर बुधवार को स्कूल के खेल स्टेडियम से एससी एसटी की रैली रवाना हुई। रैली कस्बे के मुख्य बाजार होकर उपखंड कार्यालय पहुंची। उपखंड अधिकारी लक्ष्मीनारायण बुनकर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आया। भारत बंद के दौरान गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस नारायणपुर तहसीलदार लोकेश कुमार थानाधिकारी शिंभू दयाल ने कस्बे शांति व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस जाब्ता नजर बनाए हुए थे। पुलिस अवांछित गतिविधियों पर नजर बनाई रखी। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी नजर है और सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। रैली शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। जिसमें एससी एसटी समाज के जनप्रतिनिधियों व लोगों ने भाग लिया। रैली करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।